अनूपपुर: डिजिटल सेवा केंद्र से दुलारी यादव बनीं आत्मनिर्भर, गांव में बनाई पहचान
अनूपपुर 27 अप्रैल 2026/ ग्राम छोहरी की दुलारी यादव ने एनआरएलएम व हकदर्शक आकांक्षा प्रोजेक्ट से जुड़कर गृहिणी से डिजिटल सखी तक का सफर तय किया। प्रशिक्षण के बाद डिजिटल सेवा केंद्र खोलकर पैन कार्ड, ई-श्रम, आयुष्मान व बैंक सेवाएं देने लगीं। अब हर माह 5–8 हजार रुपए कमा रहीं हैं और गांव में विश्वसनीय पहचान बना चुकी हैं।