जशपुर: महतारी वंदन योजना के 4,975 हितग्राहियों का ई-केवाईसी बाकी, जल्द कराएं सत्यापन, वरना योजना का लाभ हो सकता है बंद
महतारी वंदन योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को शेष हितग्राहियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं तथा महिलाओं से भी समय-सीमा के भीतर सत्यापन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी नहीं कराने पर हितग्राही योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।