रोहिणी: दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक सरकारी स्कूल में बहुत ही डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में चार सीनियर छात्र छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का यौन शोषण कर रहे थे। ये सिलसिला तीन महीने से चल रहा था। रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चारों आरोपी छात्रों को शुक्रवार सुबह पकड़ लिया गया।