महिदपुर: नलों से निकल रहा जहर, नगर पालिका की लापरवाही से महामारी का खतरा
नगर में जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। संपूर्ण महिदपुर शहर में पिछले कई दिनों से नगर पालिका द्वारा प्रदाय किया जा रहा जल इतना प्रदूषित और बदबूदार है कि स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। पानी की स्थिति इतनी भयावह है कि लोग इससे कुल्ला तक नहीं कर पा रहे हैं, पीना तो बहुत दूर की बात है।क्षेत्र के रहवासियों ने आक्रोश जताते