शामली: दिल्ली—देहरादून कॉरिडोर पर वाहनों पर पत्थरबाजी का आरोप, शामली के 3 थानों की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे शामली जिले में एक वीडियो वायरल हुई, जो 16 जून की दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। वीडियो में कार सवार द्वारा दिल्ली—देहरादून कॉरिडोर पर सफर कर रहे वाहनों पर बच्चों द्वारा पत्थरबाजी का आरोप लगाया गया है। पुलिस कार्यालय शामली ने वीडियो पर संज्ञान लेकर शामली कोतवाली, थानाभवन व बाबरी पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।