जगदीशपुर: हाजीपुर स्कीम इलाके में 30 ग्राम स्मैक और 4,880 रुपए के साथ युवक गिरफ्तार
भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्कीम इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से स्मैक के अलावा 4,880 रुपए नकद भी बरामद किए।