बरेली के क्योलडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्या और ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने उद्घाटन किया। वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. आशीष व टीम ने मिर्गी, अवसाद, नशे की लत सहित कई समस्याओं की निशुल्क जांच कर दवाएं दीं। टीबी मरीजों को पोषण किट भी वितरित की गईं।