हनुमानगढ़: जंक्शन के अबोहर बाईपास पर एक युवक को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया
जंक्शन थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जंक्शन के अबोहर बाईपास स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया।