हज़ारीबाग: हजारीबाग के कोचिंग सेंटरों में छात्रों की जान खतरे में? फायर सेफ्टी पर बड़े सवाल, प्रशासन कब जागेगा!
हजारीबाग: जिले को शिक्षा का हब के रूप में इन दिनों पूरे झारखंड में जाना जा रहा है. यहां हजारों हजार की संख्या में विद्यार्थी दूसरे जिले से पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं. हजारीबाग में काफी संख्या में कोचिंग सेंटर भी खुले हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी के लिए ठोस इंतजामत है भी या नहीं.