कर्वी: चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम
चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के पनौटी गांव में 19 अप्रैल रविवार शाम 6 बजे 14 वर्षीय किशोरी मनीषा ने बड़ी बहन से घरेलू विवाद के बाद कमरे की खिड़की पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खेत से लौटे तो हड़कंप मच गया। CHC ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सोमवार दोपहर 2 बजे परिजन दिलीप कुमार ने बताया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।