इटावा: तुलसी अड्डा पर शिव मंदिर में निरन्तर जल रही अलौकिक ज्योति, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Etawah, Etawah | Sep 23, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुलसी अड्डा में देर शाम शिव मंदिर में अलौकिक ज्योति जलती दिखाई दी, इसके बाद देखते ही देखते वहां भक्तों का तांतालग गया और लोग भजन कीर्तन करने लगे,वहाँ बिना दीपक ज्योति कैसे जल रही है इसका कोई स्रोत निकालकर नहीं आया है, इस संबंध में सदर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर टोरेंट कम्पनी को जांच हेतु निर्देश दिए।