इटावा: नायकपुरा मोड़ के पास पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बाइक सवार मां-बेटे से की मारपीट, पीड़ित महिला ने लूट का लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Sep 23, 2024 पछायगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुरा गांव की रहने वाली अनीता ने थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया। कि वह बीती रात अपने बेटे के साथ बाइक से दवाई लेकर घर लौट रही थी। तभी नायकपुरा मोड़ के पास गांव के ही 2 नामजद लोगों ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरी बाइक को रोक कर मेरे व बेटे की जेब में पड़े 9750 रुपये लूट लिए।