घाघरा: घागरा प्रखंड मुख्यालय में बारिश से सड़क में कई जगहों पर हुआ जलजमाव,दुकानदार राहगीर परेशान,
Ghaghra, Gumla | Jun 30, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-143ए की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हो गई। मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश थमने के बाद भी सड़क के कई हिस्सों में घंटों तक पानी जमा रहा, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।