देवास। शहर की अलकापुरी कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घटना की जानकारी तब लगी जब पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के छोटे भाई ने घर का टूटा हुआ ताला देखा। इसके बाद तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर से सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी होने की आशंका है। हालांकि, मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas