जबलपुर: आधारताल पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ आदतन अपराधी को दबोचा, पिस्टल में थे दो कारतूस!
अधारताल तालाब के पास स्थित शिव मंदिर के पास से आधारताल पुलिस ने एक आदतन अपराधी को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है, थाना प्रभारी आधारताल प्रवीण कुमरे ने बुधवार शाम लगभग 6 बजे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जगदम्बा नगर महाराजपुर निवासी लकी गोटिया किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आधारताल तालाब के पास शिव मंदिर के आस पास देखा गया है,