शामली: डीएम की अध्यक्षता में शामली कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, एनएचएआई को दिए गए निर्देश
Shamli, Shamli | Apr 16, 2026 गुरूवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में बधैव बाईपास पर सर्विस रोड के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने और क्षतिग्रस्त मार्गो को अगले 15 दिन में ठीक कराने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए। व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने को कहा।