श्रीनगर: चरैयारहिका बङकी मुसहरी से 16 वर्षीय युवक लापता, परिजन सप्ताह से परेशान
प्रखंड क्षेत्र के चरैयारहिका बङकी मुसहरी से एक 16 वर्षीय युवक पिछले एक सप्ताह से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन काफी चिंतित और परेशान हैं। मामले को लेकर रविवार को तीन बजे लापता युवक श्रवण कुमार के पिता विधानंद ऋषि ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी की सूचना देकर बालक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है।