देवेंद्रनगर: गढ़ी पड़रिया गौरीशंकर मंदिर में अखंड रामधुन का विशाल कन्या भोज के साथ हुआ समापन
गढ़ीपड़रिया स्थित गौरीशंकर मंदिर में आयोजित 24 घंटे के अखंड रामनाम संकीर्तन का मंगलवार को भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में विशाल कन्या भोज के साथ समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।