कोठी महल: जीआरपी की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आईफोन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹35 हजार का मोबाइल बरामद
उज्जैन जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से चोरी हुए एप्पल आईफोन-13 का महज 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 26 जून को रायसेन निवासी रवि गौंड प्लेटफॉर्म-1 के बाहर विश्राम कर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश उनका करीब 35 हजार रुपये कीमत का आईफोन चोरी कर फरार हो गया। शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर निरीक्षक अमित कुमार भावसार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। सीस