खैरथल: खैरथल जिला कलेक्टर ने शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने नगर परिषद खैरथल द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं दी जा रही सुविधाओं तथा प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।