श्रीगंगानगर के गोल बाजार में चोरों ने तीन शोरूमों को निशाना बनाते हुए छत पर लकड़ी का पुल बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक शोरूम से दूसरे शोरूम तक छत के रास्ते पहुंचे और कपड़े, चांदी के सिक्के व नकदी चुरा ले गए। चोरी की घटना देर रात 1 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।