मुज़फ्फरनगर: शादी से इनकार के बाद विवाहिता ने युवक पर छेड़छाड़ और दबाव के आरोप लगाए, 3 साल पुराना प्रेम प्रसंग बदला
मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर निवासी एक विवाहिता ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि 27 मई को ससुराल जाते समय खालापार क्षेत्र के शहीद चौक पर एक युवक और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विवाहिता का कहना है कि आरोपी उस पर पति को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।