बाढ़: बाढ़ में अपराधियों का तांडव, नदावां गांव के पास युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में पटना रेफर
Barh, Patna | Mar 30, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव के पास पावर ग्रिड के समीप बाइक सवार एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान बख्तियारपुर निवासी बल्लम यादव के रूप में हुई है। सोमवार सुबह 9बजे मिली जानकारी के अनुसार, बल्लभ यादव किसी पार्टी से सकसोहरा से बाढ़ की ओर लौट रहे थे।इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।