महागामा: महागामा के ऊर्जा नगर में पतंजलि योग समिति द्वारा विशेष योग शिविर का आयोजन
Mahagama, Godda | May 27, 2026 योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की कुंजी है। नियमित योग अभ्यास से अनेक लाभ मिलते हैं। आईए हम सब प्रतिदिन कुछ मिनट योग करें और स्वास्थ्य को अपनी पहली प्राथमिकता बताएं उक्त बातें योग शिक्षक निर्मल केसरी ने उद्घाटन समारोह के अवसर पर कहीं उन्होंने कहा कि पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान शाखा महागामा के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।