फुलवरिया: गोपालगंज: उधार चुकाने के बाद भी जमीन के कागजात और चेक न लौटाने का आरोप, पीड़ित फुलवरिया थाने पहुंचा
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार निवासी दिलीप कुमार सिंह ने एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा के तौर पर रखे गये जमीन के मूल दस्तावेज व चेक वापस दिलाने की मांग की है.