कैंपियरगंज: पीपीगंज इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने उसे घर के पीछे मिलने के लिए बुलाया और अपने मामा के खाली घर में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जबकि बुधवार को किशोरी ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।