मुरैना नगर: कलेक्टर के सख्त तेवर से मचा हड़कंप,हाजिरी लगाकर गायब 12 शिक्षकों पर गिरी गाज,DEO ने थमाए कारण बताओ नोटिस।
मुरैना में कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के सख्त निर्देश पर डीईओ ने गोपालपुरा नवीन और चंबल कॉलोनी स्कूलों की जांच कराई। जांच में हाजिरी लगाने के बाद विद्यालय से गायब रहने वाले 12 शिक्षक अनुपस्थित मिले।सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है।संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है,मामले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा।