वैशाली: चिंतामणपुर पंचायत में आग से घर जलकर राख, विधायक ने पीड़ितों से मुलाकात की
वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणिपुर पंचायत के वार्ड नंबर- 02 स्थित चिंतामणिपुर गांव के महादलित टोला में सोमवार को हुई आगजनी की घटना के बाद स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने सभी 23 अग्नि पीड़ित परिवारों को अपनी ओर से नकद राशि प्रदान की है।