मखदुमपुर: मखदुमपुर में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के समोचक रेलवे पुल के पास रविवार के दिन 2 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गया से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से करीब 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के महमुदा टोला चैनपुर निवासी चन्द्रिका पासवान के रूप में हुई है।