गनाेड़ा: टिंबागामड़ी ह्रीकार तीर्थ क्षेत्र में श्री मज्जिनेन्द्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलशारोहन का धार्मिक कार्यक्रम
गनोड़ा तहसीलद क्षेत्र के टिंबागामड़ी गांव में जैन समाज की धार्मिक भूमि पर रविवार को ह्रींकार तीर्थ क्षेत्र में श्री मज्जिनेन्द्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलशारोहन का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का रविवार दोपहर 1 बजे समापन किया गया। बांसवाड़ा - डूंगरपुर दोनों जिलों सहित सहित करीबी गुजरात एवं महाराष्ट्र सहित बड़ी संख्या में जैन समाजजनों ने भाग लिया।