बारां: वैष्णव बैरागी समाज बारां नगर द्वारा धर्मादा धर्मशाला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया
Baran, Baran | Apr 12, 2026 वैष्णव बैरागी समाज बारां नगर की ओर से शनिवार रात्रि को संस्था धर्मादा धर्मशाला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं व पुरूषों ने बढ-चढकर भाग लिया। वहीं हनुमान भजनों पर समाज की महिलाओं व युवतियों व युवाओं ने नृत्य किया। लोकाम्या वैष्णव ने श्रीराम स्तुति व हनुमान चालीसा पर शानदार प्रस्तुति दी।