जमीन संबंधी विवादों के निष्पादन के लिये शनिवार को परबलपुर थाना में लगाया जायेगा जनता दरबार
परबलपुर थाना में शनिवार को जमीन संबंधी विवादों के निष्पादन के लिये जनता दरबार लगेगा. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि जनता दरबार में जमीन संबंधी विवादों के निष्पादन के लिये फरियादियों से आवेदन प्राप्त किये जाते हैं और प्राप्त आवेदन से जुड़े दूसरे पक्ष को नोटिस भेजकर अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में बुलाया जाता है.