स्याना: बीबीनगर के एक गांव में प्रेमिका से ससुराल में मिलने पहुंचे व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, हत्या का आरोप
Siyana, Bulandshahr | Jun 15, 2026
थाना बीबीनगर के एक गांव में प्रेमिका से उसकी ससुराल में मिलने पहुंचे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने महिला के ससुरालियों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार को थाना प्रभारी ने बताया कि थाना छतारी के ग्राम रिशालु निवासी एक व्यक्ति एक विवाहिता से मिलने आया था।