नानपारा: रुपईडीहा SSB ने बैटरी और पान मसाला की तस्करी पकड़ी, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों ने ई रिक्शा की सीट के नीचे बनी गुप्त कैविटी को तस्करी का जरिया बनाकर चार कीमती बैटरियां सीमा पार करने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण पगडंडी से नेपाल निर्मित पान मसाला भारतीय सीमा में लाने का प्रयास किया गया। एसएसबी ने तस्करी की दोनों कोशिशों को नाकाम करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान को कस्टम किया