गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार सुबह अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसमें अगरबत्ती बनाने का रॉ मैटेरियल जलकर राख हो गया। फायर फाइटर्स को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्र रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।