बारां: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई आयोजित, 23 जून को बारां में रहेंगे प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
Baran, Baran | Jun 13, 2025 आगामी 23 जून को बारां जिला मुख्यालय पर संविधान बचाओ रैली तथा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेतागण पधारेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।