बदरवास: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बदरवास और कोलारस में आतंकवाद का जलाया गया पुतला, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के लगाए नारे
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से आक्रोशित बदरवास और कोलारस कस्बे में नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार रात 8 बजे बदरवास के लाल चौक पर नगरवासियों ने आतंकवाद का पुतला दहन किया।और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं कोलारस कस्बे में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सड़क पर पेंट कर पाकिस्तान का झंडा बनाया।