पचोर के पास रायपुरिया जोड़ जीरे के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें शुक्रवार को रात करीब 8:00 बजे राजगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं एक युवक को गंभीर हालत में राजगढ़ से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया है हादसे में युवकों की बाइक बुरी तरह से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।