भिवानी: सेशन जज दीपक अग्रवाल ने किया बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण किया
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, सीजेएम कपिल राठी व जेएमआईसी सृष्टि ने स्थानीय बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण कर आश्रम द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सेशन जज ने आश्रम के बच्चों का हाल-चाल जानते हुए आश्रम प्रबंधक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आश्रम के प्रबंधक से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।