आगरा: परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती जुलूस के दौरान युवकों के हंगामे और कार्रवाई के बारे में डीसीपी सिटी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 14, 2026 आगरा के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में अम्बेडकर जयंती के दौरान परशुराम चौक पर कुछ युवकों ने चढ़कर नारेबाजी और झंडे लहराए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोशल मीडिया पर भावनाएं आहत होने की प्रतिक्रियाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है, फिलहाल क्षेत्र में शांति है।