*थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस द्वारा व्यपहरण,दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा पीड़िता/अपहृता को सकुशल किया गया बरामद।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय श्री संजय कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय श्री आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.05.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 16-05-26 को शाम को करीब 6 बजे मेरे घर से गायब हो गई है। जब मै मजदुरी करके घर आया था तो घर पर नही मिली। इस आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 148/26 धारा 65(1),137(2),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में पंजीकृत किया गया। उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह मय हमराह का0 विशाल गौतम के रवानाशुदा रो0आम तारीख इमरोजा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त व पेण्डिग विवेचना मु0अ0सं0 148/26 धारा 65(1),137(2),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से मय गिरफ्तारशुदा 01 नफर अभियुक्त *अर्जुन कुमार पुत्र कामेश्वर राम ग्राम धरमपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष* को पचरूखिया से बैरिया जाने वाले मार्ग के पास से समय 10.15 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया । पीड़िता/अपहृता को पूर्व में ही सकुशल बरामद किया जा चुका है ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 148/26 धारा 65(1),137(2),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना रेवती जनपद बलिया
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह थाना रेवती जनपद बलिया
2. का0 विशाल गौतम थाना रेवती जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Jul 11, 2026