बहराइच: रामपुर में अज्ञात कारणों से फूस के ढेर मे लगी आग मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू घटना में दो भैंसे झुलसी
बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में अज्ञात कारणों से सोमवार को फूस के ढेर मे आग लग गई। इस घटना में दो भैंस झुलस गई जिन्हें बचाने गए एक युवक का हाथ भी बुरी तरह झुलस गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वही मौके पर पहुंची पशु चिकित्सीय टीम ने आज में झुलसी भैंसों का उपचार किया।