बहराइच: हमजापुरा व सलारगंज से थाना दरगाह पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
सोमवार को थाना दरगाह पुलिस ने हमजापुरा व सलारगंज से अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मुन्ना को हमज़ापुरा, राजेश को सलारगंज व नई बस्ती सलारगंज निवासी अनु को गिरफ्तार करने के बाद तीनों वांछित वरंटियों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।