बरेली: बरेली में किसानों के हक की लड़ाई तेज, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार का हुंकार- भुगतान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
बरेली में किसानों के करोड़ों रुपये के गन्ना बकाये को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार किसानों के समर्थन में खुलकर मैदान में उतर आए हैं। समाजवादी पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने आयुक्त बरेली मंडल को ज्ञापन सौंपकर किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने और बंद पड़ी नवाबगंज चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग उठाई है।