बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा माह का औपचारिक शुभारंभ कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने सड़क सुरक्षा को सामाजिक दायित्व बताते हुए युवाओं से सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक व प्रतियोगिताओं की रूपरेखा रखी गई।