बक्स्वाहा: बक्सवाहा के वार्ड में गहराया जल संकट, 8 दिनों से नलों में नहीं आया पानी
बक्सवाहा के वार्ड में गहराया जल संकट, 8 दिनों से नलों में नहीं आया पानी बक्सवाहा। नगर के वार्ड नंबर 2 में इन दिनों भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। पिछले 8 दिनों से नलों में पानी नहीं आने से वार्डवासी परेशान हैं। वहीं वार्ड का हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसे नगर परिषद पिछले तीन माह से सुधार नहीं सकी है। इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही