कोंडागांव: पूर्व विधायक संतराम नेताम ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम ने विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडरिपारा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती संजू मरकाम के परिजनों से मुलाकात की। श्रीमती संजू मरकाम, ग्राम गुडरिपारा की सरपंच एवं कमल सिंह मरकाम की धर्मपत्नी थीं, जिनका 4 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। पूर्व विधायक नेताम ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया ।