खंडवा: ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान दिल्ली का युवक डूबाः एक को किया गया रेस्क्यू, दर्शन करने के लिए आया था
ओंकारेश्वर के पास ग्राम पंचायत बिल्लौरा स्थित श्री श्री घाट पर मंगलवार दोपहर नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी 17 वर्षीय अजय साहू के रूप में हुई है। घटना में एक अन्य युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।