मुज़फ्फरनगर: चरथावल में हैरान करने वाला नज़ारा, दुकान की छत पर चढ़ा सांड, टीन शेड टूटने से धड़ाम से गिरा, VIDEO वायरल
मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में बारिश के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। बारिश से बचने के लिए एक आवारा सांड दुकान की टीन शेड वाली छत पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी, तभी टीन शेड टूट गई और सांड नीचे गिर पड़ा। राहत की बात रही कि सांड सुरक्षित बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।