सांगानेर: जयपुर पुलिस कमिश्नर ने आमेर सर्किल के ब्रह्मपुरी और जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में सैकड़ों परिवर्दियों की सुनी जन समस्या
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आमेर सर्किल के ब्रह्मपुरी और जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके के सैकड़ो परिवादियों की समस्याएं सुनी और कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान आमेर जयसिंहपुरा खोर और ब्रह्मपुरी इलाके से पहुंचे लोगों ने थाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कमिश्नर को अवगत करवाया।